February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाजपा विधायक राजेश गौतम पर पीड़ित दलित की जमीन पर दिनदहाड़े जेसीबी चलाकर कब्जा करने का आरोप

1 min read
Spread the love

राजेश गौतम पुत्र स्व.जयराज पूंजीपति ने दलित की जमीन पर दिनदहाड़े जेसीबी चलाकर किया कब्जा

न्याय मांगने पर भेजा विजय बहादुर व दो बेटो को भेज जेल

पूरे परिवार को जान मारवाने की दिये धमकी डरा सहमा पीडित परिवार

सुलतानपुर

मामला सुल्तानपुर जिले के तहसील कादीपुर थाना दोस्तपुर के वार्ड नं.4 पूरब नगर पंचायत दोस्तपुर के रहने वाले विजय बहादुर पुत्र राजाराम से जुड़ा हुआ है। पीड़ित ने बताया कि गाटा संख्या 662 राजस्व अभिलेख में दर्ज है जिस पर पीड़ित का पुराना मकान संख्या 174 तथा नए मकान संख्या 179 पीड़ित के पिता के राजा राम पुत्र कल्लू के दर्ज है। जिस पर पीड़ित के पूर्वजों का निवास स्थान तथा तीन पुस्तो से मकान बनाकर आबादी के रूप उपयोग उपभोग करते चले आ रहे थे। जो कि अनुसूचित जाति का व्यक्ति है। पीड़ित ने अपने पुराने मकान को गिरकर दो कमरे की दीवार को किसी तरह से रोजी रोजगार करके खड़ी किया था जिस पर दो कमरे का मकान बनाने की व्यवस्था कर रहा था और उसकी जमीन पर राजेश गौतम पुत्र स्व. जय राज गौतम निवासी ग्राम पहाड़पुर बस्तीपुर जनपद सुलतानपुर के गुंडाई के बदौलत अर्ध निर्मित मकान की दीवार को जेसीबी लगाकर तोड़कर अवैध रूप से पीड़ित की जमीन पर अपना निर्माण कार्य शुरू कर दिया पीड़ित के मना करने पर राजेश गौतम पुत्र जयराज गौतम ने थाने पर फोन करके(1) विजय बहादुर (2)सनी (3)सचिन को दिनांक -08-01- 2026 थाने में की बार बैठाया गया। और फर्जी तरीके से मुकदमा दायर कर थाना अध्यक्ष के द्वारा दिन में कई बार पुलिस भेजकर स्वयं पुलिस बल के साथ पीड़ित के घर जाकर पीड़ित का उत्पीड़न किया जा रहा है और वही न्याय के लिए पीड़ित दर-दर की ठोकरें खा रहा है। कोई सुनने वाला नहीं है जहां एक तरफ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि हर नागरिक की सुरक्षा की बात करते हैं वहीं पूरे जिले के अधिकारियों से न्याय की गुहार पीड़ित लग रहा है लेकिन सच को सुनने वाला कोई नहीं है। पीड़ित राजस्व लेखपाल से लेकर उप जिला अधिकारी से लेकर डीएम से लेकर मंडल आयुक्त तक न्याय की गुहार लगाते ऑनलाइन शिकायत व ऑफलाइन रजिस्ट्री कर रखा है फिर भी पीड़ित की सुनवाई नहीं हो रही है। आखिर क्यूं? माननीय मुख्यमंत्री जी कहते हैं अपराधी एक चौराहा भले ही डांक जाए लेकिन दूसरी चौराहे पर यमराज खड़े मिलेंगे आखिर कहां गए यमराज जो एक पीड़ित को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं। ए के तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *