February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

यज्ञेश गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति में उत्साह

1 min read
Spread the love

बांदा बबेरू
बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।
बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय कार्यालय प्रमुख डालचंद्र एडवोकेट ने इस अवसर पर जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि यज्ञेश गुप्ता का संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक स्पष्टता और संघर्षशील नेतृत्व बुंदेलखंड राज्य आंदोलन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा। यह नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त व जनआधारित बनाएगी।
उन्होंने कहा कि यज्ञेश गुप्ता लंबे समय से बुंदेलखंड के जल, जमीन, रोजगार और पृथक राज्य जैसे मूल मुद्दों पर निरंतर संघर्षरत रहे हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठनात्मक विस्तार के साथ-साथ आंदोलन को निर्णायक गति मिलेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति अपने लक्ष्य की ओर और मजबूती से आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *