February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

माननीय सांसद राहुल गांधी जी के द्वारा शुभम दुबे को आरबीएल RBL के सीज़न 6 मैच में मिला‘बेस्ट फील्डर’ का पुरस्कार

1 min read
Spread the love

बांदा

जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब माननीय सांसद राहुल गांधी जी द्वारा बाँदा स्थानीय विराट नगर निवासी श्री नीरज कुमार दुबे के पुत्र शुभम दुबे को पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट फील्डर’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शुभम दुबे ने पूरे मैच के दौरान बेहतरीन फील्डिंग, फुर्ती और टीम भावना का परिचय दिया, जिसके चलते उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।
पुरस्कार प्रदान करते समय राहुल गांधी जी ने शुभम दुबे की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की तथा युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह उपलब्धि न केवल शुभम दुबे के लिए, बल्कि पूरे बांदा जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *