तेज रफ्तार में भागती हुई नीलगाय गड्ढे में गिरी, हुई घायल मौके पर डाक्टरों ने किया इलाज
1 min readहैदरगंज अयोध्या
तेज रफ्तार में भागती हुई नीलगाय गिरी गड्ढे में आई गंभीर चोट फिर उठकर घुसी घर के अंदर
आज सुबह एक नर नीलगाय भागते हुए गड्ढे में गिर गयी जिससे उसके शरीर एवं पैर में काफ़ी चोट आ गयी और भागते हुए सीहीपुर उजरियापुर निवासी रोहित मिश्र के घर में घुस गयी जिससे गृहस्वामी घबरा गये इस पास के लोगों को सूचना दिया मौके पर पहुंचे कृष्ण कुमार मिश्र ने हल्दी तेल लगाकर काफी देर तक मालिश किया मगर वह उठने में असहाय दिखी ग्राम पंचायत सीहीपुर के प्रधान प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव को सूचित किया गया मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव जी तुरंत पहुंचे और पशु चिकित्सक से बात की और पशु चिकित्सक तुरंत पहुंचे और इंजेक्शन लगाया तो जाकर गृहस्वामी ने ली राहत की सांस ली जहां पर डाक्टरों ने बताया गंभीर चोटें आई हैं चिकित्सक ने बताया कि इसको राहत मिलेगी तो ऐ अपने आप घर से बाहर निकाल जाएगी।
प. सुरेश मिश्रा मंडल ब्यूरो

