February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने धन उगाही करने वाले 05 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ₹22,500 नकद व दो बाइक बरामद

1 min read
Spread the love

ब्लैकमेलिंग गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार: बीकापुर पुलिस ने धन उगाही करने वाले 05 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ₹22,500 नकद व दो बाइक बरामद

अयोध्या।

जनपद अयोध्या में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना कोतवाली बीकापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ब्लैकमेल कर धन उगाही करने वाले वांछित 05 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से नकद धनराशि, मोबाइल फोन एवं दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या के आदेश के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बीकापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बीकापुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने दिनांक 23 जनवरी 2026 को दौराने विवेचना ग्राम गुन्धौर स्थित कूड़ा घर के पास से समय लगभग 12:50 बजे पाँचों वांछित अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम दीपक पटेल, आशुतोष पाठक, दुर्गेश कुमार, कुलदीप तिवारी एवं सारांश मंयक राव बताए गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से पाँच मोबाइल फोन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा अलग-अलग पारदर्शी डिब्बों में रखे कुल ₹22,500 नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली बीकापुर में मु0अ0सं0 24/26, धारा 308(4), 308(5), 352 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक श्याम सिंह को सौंपी गई थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में से आशुतोष पाठक का आपराधिक इतिहास विशेष रूप से गंभीर बताया गया है, जिसके विरुद्ध पूर्व में हत्या के प्रयास, डकैती, गैंगस्टर एक्ट एवं आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध भी संबंधित मुकदमे थाना कोतवाली बीकापुर में पंजीकृत हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह ब्लैकमेलिंग के माध्यम से लोगों से धन उगाही करता था और क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा था। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने एक संगठित अपराध को विफल कर दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *