February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रामराज राजनाथ शिक्षण संस्थान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बसंत पंचमी के पावन अवसर भव्य कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

अयोध्या।
शिक्षण क्षेत्र हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत सिंधौरा स्थित रामराज राजनाथ शिक्षण संस्थान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने उपस्थित अतिथियों को भावविभोर कर दिया।
सरस्वती वंदना के दौरान छात्रा, नेहा अग्रहरि, नेहा , कीर्ति, खुशी और श्रेया ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। नृत्य की भाव-भंगिमाओं और तालमेल ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यालय परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश मिश्रा ने कहा कि पिछले लगभग 20 वर्षों से वसंत पंचमी के दिन विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *