ग्रामीण अच्छे मददगार के रूप में पहचान स्थापित करें :-दीपक शर्मा
1 min readधौलपुर राजस्थान।
धौलपुर,

राजस्थान सरकार द्वारा मनाई जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अलीगढ़ बाड़ी स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र जोशी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों को जीवन में आत्मसात् कर एक सुयोग्य नागरिक के रूप में पहचान बनाएं और विद्यालय का नाम गौरवान्वित करें।
परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सहयोग की भावना अभी शहरों की तुलना में अधिक जीवित है। जिसका उपयोग बच्चे गुड्स सेमिरेटन बन घायल व्यक्तियों की जान बचाकर कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को राहवीर योजना के बारे में भी जानकारी दी। परिवहन निरीक्षक ने यातायात नियमों एवं उल्लंघन पर लगने वाले जुर्माने की विस्तृत रूपसे विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे अपने आप को किसी से कम ना आंके, मैं ख़ुद सरकारी विद्यालय से पढ़ा हूँ। सरकारी विद्यालय के बच्चे कहीं अधिक सामाजिक एवं जागरूक होते है। अपना रास्ता स्वयं बनाते है। अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करते है। इस पर बच्चों ने वादा किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर वो अपने परिजनों एवं परिचितों को जागरूक करेंगे और राजस्थान सरकार के शून्य मृत्यु के ध्येय को प्राप्त करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
ब्यूरो विजय शर्मा
