मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि एवं ग्राम उत्थान शिविरों का होगा शुभारंभ
1 min read
धौलपुर,
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 22 जनवरी को सिरोही जिले के अरविंद पैवेलियन स्टेडियम से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पांचवी किस्त की राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित करेंगे। साथ ही ग्राम उत्थान शिविरों का शुभारंभ किया जाएगा।
जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने बताया कि योजना के अंतर्गत पाचवीं किस्त का हस्तांतरण 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे से जिला सिरोही में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसका जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र पर वर्चुअल माध्यम से लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार के साथ लाभार्थी कृषकों का संवाद डीओआईटी कलेक्ट्रेट परिसर के वीसी कक्ष से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना में किसानों की पात्रता की पुष्टि भूमि अभिलेखों, ई-केवाईसी, आधार और बैंक खातों के सत्यापन के बाद होती है। पात्र किसान परिवारों को ही इस योजना का लाभ दिया जाता है।

