XEN विवेक शर्मा के नेतृत्व में जयपुर डिस्कॉम धौलपुर के परिणामों में बड़ा सुधार
1 min read
धौलपुर राजस्थान
जयपुर डिस्कॉम का धौलपुर जिला लंबे समय तक विभागीय परिणामों में पिछड़ा रहा है। बिजली चोरी और कमजोर राजस्व वसूली के कारण जिले की पहचान फिसड्डी के रूप में होती थी। लेकिन वर्ष 2025 में पहली बार धौलपुर जिले ने 100 प्रतिशत से अधिक राजस्व वसूली कर इतिहास रच दिया है।
डिस्कॉम XEN विवेक शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक की सबसे अधिक राजस्व वसूली हुई है, वहीं वर्ष 2025-26 में परिणाम और भी बेहतर सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि फील्ड की वास्तविक स्थिति समझने के बाद “डिस्कॉम आपके द्वार” कार्यक्रम शुरू किया गया, जिससे आमजन को स्थानीय स्तर पर राहत मिली और विभाग के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा।
डिस्कॉम द्वारा जिला पुलिस के सहयोग से ऐसे संवेदनशील गांवों में भी कार्रवाई की गई, जहां पहले कभी सख्त कदम नहीं उठाए गए थे। इससे ईमानदार उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
XEN विवेक शर्मा ने एक वर्ष पूर्व धौलपुर में कार्यभार संभालने के बाद कई नवाचार किए, जिनका लाभ उपभोक्ताओं और विभाग दोनों को मिला। उनके बेहतर कार्यों के चलते पहले भी वर्ष 2020 में बयाना में AEN रहते हुए उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।
प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार रहीं —
घरेलू कनेक्शन के आवेदन दोगुने
बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर कार्रवाई के बाद शिविर लगाए गए। इससे नए कनेक्शन के आवेदन पिछले वर्ष की तुलना में औसतन दोगुने हुए।
डिस्कॉम आपके द्वार कार्यक्रम से समाधान
XEN विवेक शर्मा ने स्वयं 17 जनसुनवाई आयोजित कीं, जिनमें 250 से अधिक ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
52 शिविरों से उपभोक्ताओं को राहत
शिविरों में नए कनेक्शन, बिल संशोधन, मीटर व ट्रांसफॉर्मर बदलने और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया।
डिफॉल्टर उपभोक्ताओं पर सख्त कार्रवाई
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी से चल रहे उपकरणों पर कार्रवाई करते हुए 250 से अधिक VCR भरी गईं, जिससे बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ।
लोक अदालत में पुराने बकायों का निपटारा
2655 पुराने विवादित मामलों का लोक अदालत में समझौते से निस्तारण किया गया। जहां वर्ष 2024-25 में 63 लाख रुपये का राजस्व मिला था, वहीं 2025-26 में अब तक 4 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है।
बिजली छीजत में कमी, वसूली में बढ़ोतरी
बिजली छीजत 29.12 प्रतिशत से घटकर 22.83 प्रतिशत रह गई, वहीं राजस्व वसूली 97.52 प्रतिशत से बढ़कर 99.49 प्रतिशत हो गई।
XEN विवेक शर्मा ने कहा कि जनसुनवाई और शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जा रहा है और विभागीय लक्ष्यों को भी सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा है।

ब्यूरो विजय शर्मा
