March 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली मजबूती आरईसीएल में 500 कर्मचारियों की जांच, टीबी फ्री वर्क प्लेस कैंप का सफल आयोजन

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाते हुए राजस्थान एक्सप्लोसिव्स एंड केमिकल्स लिमिटेड सोलर ग्रुप कंपनी के औद्योगिक परिसर में टीबी फ्री वर्क प्लेस हेल्थ कैंप का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग धौलपुर के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 200 कर्मचारियों एवं कामगारों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर के दौरान कर्मचारियों की हाइट, वजन ,ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी जांच के साथ-साथ चेस्ट एक्स-रे किए गए। एक्स-रे जांच में जिन कर्मचारियों में असामान्यता पाई गई, उनके नॉट टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए, जिससे टीबी की समय रहते पहचान कर उपचार संभव हो सके।
कंपनी प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक संजय देवगांवकर निदेशक राकेश कुमार शर्मा, कारखाना प्रबंधक रनवीर सिंह तथा सहायक महा प्रबंधक मुकेश शर्मा ने शिविर का समन्वय किया। इसके साथ ही वीएन श्रीवास्तव, सेफ्टी प्रबंधक प्रशांत सिंह, एचआर प्रबंधक आलोक शर्मा, हरीश श्रीवास्तव, राहुल वर्मा, सुमित तिवारी, कंपनी की फर्स्ट एड टीम एवं डॉ. अमरेश कुमार का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
शिविर के दौरान कर्मचारियों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं उपचार के साथ-साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की जानकारी दी गई। कर्मचारियों ने शिविर को उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।
कंपनी प्रबंधन ने जिला राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं जिला क्षय निवारण केंद्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग धौलपुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ कर्मचारी ही सशक्त उद्योग की पहचान हैं। प्रबंधन ने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम ने शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई। टीम में डॉ. लक्ष्मीकांत चिकित्सा अधिकारी, प्रेम सैनी डीपीसी, महेंद्र, राजीव चौहान, शरद सोनी बीएचएस, नरेंद्र, गौरव लैब टेक्नीशियन, हरेंद्र गिरी एवं भारत राज रेडियोग्राफर शामिल रहे।

विजय कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *