हाइवे पर सडक किनारे गाड़ी खड़ी करने से पहले सावधान, थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस करेगी कार्रवाई।
1 min readधौलपुर राजस्थान।
हाइवे पर सडक किनारे गाड़ी खड़ी करने से पहले सावधान, थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस करेगी कार्रवाई।

अगर आप यातायात नियमों का पालन नही करते और अपना दो पहिया या चार पहिया वाहन शहर में सड़क के किनारे कहीं भी खड़ा कर देते है तो सावधान हो जाएं। धौलपुर पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस हाईवे पर सडक किनारे नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन पार्क करने वालों पर सख्ती करेगी।
हाईवे पर धौलपुर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में आज वृताधिकारी वृत्त धौलपुर कृष्ण राज जांगिड एवं ट्रैफिक प्रभारी बलविंदर सिंह के नेतृत्व में धौलपुर शहर के थाना सदर इलाके में हाइवे पर नो पार्किंग में खड़े वाहनाें को हटवा कर वाहन चालकों एवं दुकानदारो को वाहनों को खड़े नहीं करवाने की समझाइश की। इसके साथ ही शहर के व्यस्ततम मार्ग गुलाब बाग से जगदीश तिराहा तक दुकानों के सामने लगे अस्थाई अतिक्रमणो को हटवाया गया। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन करने के साथ साथ पार्किंग एरिया में ही वाहन पार्क करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कहीं भी भीड़भाड़ वाले इलाकों में कभी भी सडक किनारे नो पार्किंग में वाहन को पार्क न करें। साथ ही दुकानदारों से भी अपील में कहा कि वे अपने प्रतिष्ठान के सामने कोई भी वाहन खड़ा न होने दे। अगर कोई निजी व्यापार लाभ की वजह से सडक किनारे ग्राहक को वाहन खड़ी करने की इजाजत देता है तो फिर वैसे दुकानदारों के विरुद्ध भी विधिनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो विजय शर्मा
