March 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आंगन बाड़ी कार्यकर्ता का प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

सीडीपीओ कार्यालय सैंपऊ के सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण की शुरुआत उपखंड अधिकारी सैंपऊ बंशीधर योगी द्वारा माँ सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है तथा राज्य के ग्राम स्तर तक के कार्यक्रमों, योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए सभी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचे। पूरक पोषाहार वितरण पारदर्शी व व्यवस्थित हो तथा बच्चों के पूर्व शाला शिक्षण को विशेष प्राथमिकता दी जावे।
सीडीपीओ भूपेश गर्ग ने बताया कि प्रशिक्षण मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना अंतर्गत कराया जा रहा है जिसका उद्देश्य विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं को जानकारी प्रदान करते हुए आमुखीकरण किया जाना है। भूपेश गर्ग ने कहा कि 19 जनवरी से विभाग कुछ महत्वपूर्ण संकेतकों पर फोकस कर प्रेरणा अभियान शुरू कर रहा है जिसका उद्देश्य आंगनबाड़ी की सेवाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों का पंजीयन, पूर्व शाला शिक्षा पर ध्यान तथा पोषण के प्रति जागरुकता लाना है। इस अभियान में बच्चों के अपार आईडी बनाने पर फोकस किया जाएगा। इस अवसर पर सीडीपीओ ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ कुपोषण प्रबंधन पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनिश्चित करे कि पात्र लाभार्थियों को विभागीय सेवाओं का लाभ समय पर मिले साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रेकर पर शेष वृद्धि निगरानी व पोषाहार वितरण की प्रविष्टि को अगले 7 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए। महिला पर्यवेक्षक सरस्वती ने कहा कि पोषण व्यापक अवधारणा है। प्रत्येक कार्यकर्ता गर्भधारण के शुरुआती माहों में महिलाओं का पंजीयन करने पर कार्य करें तथा खानपान की विविधता पर जागरूक करें।
महिला पर्यवेक्षक ममता जैन ने पोषण ट्रेकर की उपयोगिता व प्रयोग तथा पोषण अभियान पोर्टल पर डेशबोर्ड एंट्री के बारे में समझाया।
इस अवसर पर तसीमो व सैंपऊ क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, पोषण अभियान की डीपीए नरगिस, वात्सल्य संस्था से अभय शर्मा, वरिष्ठ सहायक लोकेश परमार, कनिष्ठ लेखाकार गुनीराम, सागर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिलीप सिंह उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *