March 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कर्मा देवी शिक्षण संस्थान, स्कूल बसों का निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कर्मा देवी शिक्षण संस्थान, बस्ती में स्कूल बसों का निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उप परिवहन आयुक्त के मार्गदर्शन में फिटनेस जांच, जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को किया गया सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित

बस्ती।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत संचालित विशेष अभियान के तहत कर्मा देवी शिक्षण संस्थान, बस्ती में विद्यार्थियों के आवागमन हेतु संचालित स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) राज कुमार सिंह अयोध्या के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी फ़रीदउद्दीन, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश मौर्य, यात्रीकर अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा स्कूल बसों की फिटनेस, दस्तावेज़ों एवं सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।
इस अवसर पर संस्थान के प्रेक्षागृह में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात संकेतों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। वक्ताओं ने ट्रैफिक लाइट के महत्व, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाने के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन दण्डनीय अपराध है और प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए नियमों का पालन करना चाहिए। साथ ही यह भी बताया गया कि सरकार द्वारा 01 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देना है।
प्रेक्षागृह में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी।
स्कूल बसों के निरीक्षण के दौरान उप परिवहन आयुक्त राज कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *