February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विधुत विभाग के द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, बकाया उपभोक्ताओं पर हुई कार्रवाई

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
उपखंड राजाखेड़ा में संभागीय मुख्य अभियंता वीके अग्रवाल और अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार के आदेशानुसार और अधिशाषी अभियंता विवेक शर्मा के निर्देशन में सहायक अभियंता आनंद तिवारी और उनकी टीम ने दिनांक 16/1/26 को भारी बकाया राशि वाले गांव दगरा से 10 ट्रांसफ़ॉर्मर करीब 41लाख की बकाया राशि पर और गांव डिडवार से 5 ट्रांसफार्मर करीब 24 लाख बकाया राशि पर उतार कर स्टोर कार्यालय में जमा किए गए करीब 130 विद्युत कनेक्शन डीसी किए गए। सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने लोगों से अपील की वे अपना बिल समय से जमा करे।विद्युत लाइन से छेड़छाड़ न करें।आप की लापरवाही आप को जान की दुश्मन भी हो सकती है।लोगों को बकाया बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया।कार्यवाही टीम में कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल और कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह मूंड के साथ वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा,लाइन मैन राजूलाल,राजवीर सिंह वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह,अकिल खा, यूनिश खा, शमशेर खां, बालकिशन के अलावा अन्य तकनीकी कर्मचारी और पुलिस जाप्ता साथ था।

विजय कुमार शर्मा

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *