February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डकैती की योजना बना रहे शातिर बदमाश, साजिश नाकाम, 10 अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार

1 min read
Spread the love


बीकापुर अयोध्या

कोतवाली बीकापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बनाते समय गोंडा जनपद के 10 अंतर्जनपदीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया।
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मंगारी विसुही नदी पुल के नीचे दबिश दी गई, जहां संदिग्ध अवस्था में बैठे 10 आरोपियों को धर दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू कुमार, प्रमोद कुमार, रामदयाल, सूर्यभान, आशू, मनोज कुमार आजाद, हरिभान दत्त, आरती प्रसाद, श्रवण कुमार व मंतराम के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से
2 अवैध देशी तमंचे (312 बोर)
4 जिंदा कारतूस (312 बोर)
4 लोहे की रॉड, 1 प्लास व 1 पेचकस
9 एंड्रॉयड मोबाइल, 2 की-पैड मोबाइल
3610 रुपये नकद
बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे धार्मिक स्थलों पर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर चोरी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह के सदस्य अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, गोरखपुर, गोंडा और अमेठी सहित कई जनपदों में चोरी व लूट के मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से अंतर्जनपदीय चोरी और लूटपाट की घटनाओं में सक्रिय था। समय रहते कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *