February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मकर संक्रांति के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी राजन पांडेय बाटेंगे 15000 गरीबों को कंबल

1 min read
Spread the love

अयोध्या।
जिले के प्रमुख समाजसेवी राजन पांडेय द्वारा मकर संक्रांति पर अपने कुमारगंज स्थित आवास पर 15000 गरीबों को कंबल और लगभग 30000 लोगों को स्नेह भोज कराया जाएगा।
राजन पांडेय ने बताया इस कार्यक्रम की तैयारी विगत 1 महीने से युद्धस्तर पर चल रही है जिसके तहत अयोध्या, सुल्तानपुर,बाराबंकी,अमेठी के गरीबों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
बताया कि पिछले 20 सालों से उनके द्वारा यह प्रोग्राम मकर संक्रांति पर आयोजित किया जाता रहा है। कार्यक्रम में लोगों को लाने और ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था उनके द्वारा की गई है जिसमें उनके कार्यकर्ता द्वारा टोकन के माध्यम से लोगों को लाकर कंबल दिलाया जाएगा।
राजन पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम को सांस्कृतिक और आनंदमयी बनाने के लिए अयोध्या जनपद की एक दर्जन से अधिक बेहतरीन कलाकारों की उपस्थिति एक मंच पर दिखेगी।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *