सचिव रेखा यादव ने किया जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण
1 min read
धौलपुर,
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव द्वारा जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कारागृह में स्थापित प्रिजिन लीगल एड क्लीनिक के संबंध में माननीय नालसा द्वारा जारी एसओपी में वर्णित दिशा-दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।
सचिव द्वारा निरीक्षण के दौरान जेल में बंदियों से उनके प्रकरणों, अपील, जमानत, आगामी पेशी की तारीख, आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं साथ ही बंदियों की विधिक स्थिति, रहन-सहन, भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जानकारी ली तो कुछ बंदियों ने अपनी समस्याएं बताई। इस मौके पर सचिव ने बंदियों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देशित किया एवं सर्दियों के मौसम को देखते हुए बंदियों से बातचीत की एवं सर्दी से बचाव हेतु उपलब्ध साधनों की भी जानकारी ली। सचिव द्वारा प्रत्येक बंदी से उनके प्रकरणों के बारे में जानकारी ली साथ ही सचिव ने बताया कि जो बंदी मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता नियुक्त करने में असमर्थ है वह बंदी लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्तागणों के माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है। साथ ही लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्ताओं को भी निर्देशित किया गया कि बंदियों की जो भी समस्याएं हैं उनका जल्द से जल्द निस्तारण करें। सचिव ने निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को बंदियों के मानवाधिकारों की रक्षा, समयबद्ध न्याय प्रक्रिया तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस मौके पर चीफ लीगल एड डिफेंस कॉउन्सिल अमित कम्ठान, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल पप्पू गुर्जर, असिस्टेंट एलएडीसी मीता अग्रवाल, आराधना शर्मा दीपक सिंह सिकरवार, स्टेनो राहुल डंडौतिया, जेल अधीक्षक सुमन कुमारी मीणा सहित कारागृह का स्टाफ मौजूद रहे।
ब्यूरो विजय शर्मा

