February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चालक निजी वाहन का व्यावसायिक उपयोग न करें :- दीपक शर्मा

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।


धौलपुर,

जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा मनाई जा रहे। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बाड़ी में समझाइश अभियान चलाया गया।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा पूरे जिले में 31 दिवसीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बाड़ी में वाहन चालकों के साथ समझाइश की गई।
परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि बाड़ी स्थित निजी टैक्सी स्टैंड पर चालकों के साथ समझाइश चलाया गया। टैक्सी चालकों को हिदायत दी गई कि वे निजी वाहनों को टैक्सी में ना चलाएं और बिना टैक्सी परमिट के वाहन का उपयोग यदि करते हुए पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निजी वाहन का व्यवसायिक उपयोग वर्जित है। विभाग द्वारा जांच के दौरान 6 वाहनों को जप्त किया गया। जिनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
परिवहन निरीक्षक ने बताया कि बिना टैक्सी परमिट वाहन का व्यवसायिक उपयोग करना अपराध है। ऐसे में वाहन को सीज भी किया जा सकता है। चालकों को यातायात नियमों की पालना को लेकर शपथ ग्रहण कराई गई।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *