संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप
1 min readसड़क किनारे मिला अज्ञात अधेड़ का शव।
अयोध्या
रुदौली-अमानीगंज मार्ग पर मीरापुर तिराहे के पास शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। असगर अली मिल के पास नाली में शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे क्राइम इंस्पेक्टर शत्रुघन यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। काफी प्रयासों के बाद भी करीब 55 वर्षीय मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल आसपास के थानों में सूचना भेजकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

