February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चालक बिना दस्तावेज के वाहन ना चलाएं :-गौरव यादव

1 min read
Spread the love


सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत वाहन चालकों के साथ चलाए संदेश अभियान

धौलपुर,

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन, सड़क सुरक्षा विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में शांति वाटिका में वाहन चालकों के साथ समझाइश चलाया गया।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश की पालना में मनाएं जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न कस्बों में समझाइश अभियान चलाया जा रहा है।
शांति वाटिका में जिला यातायात प्रभारी बलविंदर सिंह ने चालकों से कहा कि वे क्षमता से अधिक सवारियों को बैठक वाहन ना चलाएं। कोहरे के समय स्पीड में बाहर ना चलाएं और वाहन चलाते समय वाहन संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज पूर्ण होने पर ही वाहन का संचालन करें। जगह-जगह रास्ते में वाहन को नो पार्किंग में खड़ा ना करें।
परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने कहा कि निर्धारित सीमा में ही अपने वाहन का उपयोग करें परमिट उल्लंघन न करें और वाहन को बिना पीयूसी परमिट फिटनेस लाइसेंस के ना चलाएं।
रात्रि के समय डिपर का उपयोग करें। वाहन पर निर्धारित रिफ्लेक्टर टेप लगे। ओवर स्पीड में कभी भी वाहन को ना चलाएं। इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक महेश कुमार, देवेंद्र सिंह, बीना सिंह गुंजन विकेश रामकेश मुख्य रूप से उपस्थित थे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *