आतंकी घटनाओं से ज्यादा मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं मेंनिबंध प्रतियोगिता का आयोजन
1 min read
धौलपुर,
सड़क सुरक्षा एवं राज्य मंत्रालय भारत सरकार के आदेश की पालना में जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग धौलपुर द्वारा मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि विभाग द्वारा केशव दास विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय तोर धौलपुर में विद्यालय के छात्रों के बीच यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया तथा छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने कहा कि प्रतिवर्ष आतंकी घटनाओं में मरने वालों से कहीं ज्यादा संख्या सड़क दुर्घटनाओं में अकाल मृत्यु हो जाने वालों की है। उन्होंने कहा कि जागरूकता के माध्यम से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। विभाग द्वारा विद्यालय स्तर पर आयोजन करने के पीछे उद्देश्य यह है कि विद्यालय जीवन में सिखाई गई बातें हमेशा याद रहती है। आज आप यातायात नियमों की पालना की आदत डाल लेंगे तो सदैव आप यातायात नियमों की पालना करेंगे और अपने जीवन को सुरक्षा प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय संस्थापक श्रीभगवान त्यागी ने कहा कि परिवहन विभाग के द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से विद्यालय के छात्रों को जो जागरूकता प्रदान की जाती है। वह काबिले तारीफ है। इस प्रकार के आयोजन प्रति माह होते रहने चाहिए। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों का आयोजन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय सीख से सुरक्षा टेक्नोलॉजी से परिवर्तन रहा। इस अवसर पर यातायात विभाग की ओर से यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा यातायात संकेतों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर दाऊजी शर्मा, दिलीप सिंह चाहर, अजय मुदगल व दाताराम त्यागी सहित विद्यालय स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित था।
ब्यूरो विजय शर्मा

