February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सचिव रेखा यादव द्वारा गांधी पार्क में कैनोपी का उद्घाटन कर न्याय आपके द्वार अभियान की दी जानकारी

1 min read
Spread the love



समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित सुलभ और त्वरित समाधान पहुंचाना ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का ध्येय है- रेखा यादव
धौलपुर

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव द्वारा न्याय आपके द्वार अभियान के तहत जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित शिकायतों के लिए गांधी पार्क में स्थित कैनोपी का उद्घाटन कर न्याय आपके द्वार अभियान की दी जानकारी।
सचिव ने उपस्थित आमजन को बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु न्याय आपके द्वार लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान अभियान 10 नवम्बर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक चलाया जा रहा है। जहा आमजन के लिए लोक उपयोगी सेवाओं बिजली, पानी, परिवहन, डाक, बीमा, टेलीफोन, नगर निकाय, बैंककारी और वित्तीय संस्थाएं, आवासीय सेवाएं, लिकवीफाइड पेट्रोलियम गैस सेवाएं, शैक्षिक या शैक्षिणिक संस्थाएं, आवास और भू-संपदा सेवाएं से जुड़ी शिकायतें सरल और निःशुल्क तरीके से सुनी जाती हैं। यह विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के तहत स्थापित एक स्थायी संस्था है, जो हर जिले में काम करती है।
सचिव ने बताया कि रालसा के तीन माह का विशेष अभियान में प्रार्थी, विहित प्रारूप में अथवा सरल हस्त लिखित प्रार्थना-पत्र, रालसा के समर्पित मोबाइल नंबर 9119365734 पर सीधे व्हास्ट्एप पर प्रेषित करें। सहायता प्राप्त करने हेतु आवेदन-पत्र भरना अनिवार्य नहीं है बल्कि आवेदक हाथ से लिखा साधारण आवेदन पत्र भी सीधे प्रेषित कर सकता है। आवेदक को अपने प्रार्थना पत्र के साथ केवल मात्र अपना पहचान पत्र संलग्न कर सीधे मोबाइल नंबर 9119365734 पर प्रेषित करना होगा। रालसा के नोडल अधिकारी द्वारा त्वरित रूप से आपकी शिकायत, सीधे संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित की जाएंगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समर्पित पीएलवी आपसे संपर्क करेंगे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थायी लोक अदालत में आपके प्रकरण की निःशुल्क पैरवी हेतु एलएडीसी, पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया जाएगा। स्थायी लोक अदालत के निर्णय से आपको अवगत कराया जाएगा। रालसा द्वारा प्रतिदिन की शिकायतों, प्रार्थना-पत्रों की सीधे निगरानी की जायेगी।
सचिव ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर “न्याय सबके लिए” की भावना को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से आम नागरिकों को समय व धन की बचत के साथ त्वरित समाधान प्राप्त हो रहा है।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *