February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

समाजसेवी अमरनाथ तिवारी मानस ने केपीएल 5 का शुभारंभ किया

1 min read
Spread the love

केएम मसौधा और हाइटेक इलेवन की टीमें जीतीं 

मिल्कीपुर अयोध्या

जिले की बहुचर्चित केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के पांचवें सीजन का शुभारंभ रविवार को दोपहर 12 बजे किया गया। समाजसेवी अमरनाथ तिवारी मानस ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटा और प्रतीकात्मक बल्लेबाजी भी की। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में ऐसी प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।
प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में केएम स्पोर्ट्स मसौधा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेहदौना की टीम निर्धारित 10 ओवर में 56 रन ही बना सकी। जवाब में, मसौधा की टीम ने पांच विकेट खोकर आसानी से 57 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया।
दूसरा मैच हाईटेक पीसीवाला इलेवन और अवध वॉरियर्स लखनऊ के बीच खेला गया। लखनऊ की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 82 रन बनाए। इसके जवाब में, हाईटेक पीसीवाला इलेवन की टीम ने सातवें ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया और सात विकेट से जीत दर्ज की।क्रिकेट प्रतियोगिता में कमेंटेटर की भूमिका बंटी लाला और शिवा यादव ने निभाई, जबकि पंकज मिश्रा और मोहम्मद सलमान ने अंपायरिंग की। इस अवसर पर अखिलेश पांडेय, पवन दुबे, लवलेश पांडेय, बबलू खान, रूमी खान, प्रधान धर्मचंद मौर्य, राकेश यादव, रोहित शर्मा, नवीन खान, निरंजन यादव, मंजूर आलम  समेत हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *