February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया

1 min read
Spread the love

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में एक रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया

अकबरपुर कोतवाली में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने चोरी हुई बाइक को बरामद करने के लिए शिकायतकर्ता से ₹15000 की रिश्वत मांगी इस दौरान शिकायतकर्ता ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ ।
वायरल होने के बाद में मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया
मामले को गंभीरता में लेते हुए SP अभिजीत आर शंकर ने तत्काल संज्ञान में लिया
उन्होंने वायरल वीडियो की जांच करवाई और आरोपों की पुष्टि होने के बाद मुख्य आरोपी धर्मेंद्र सरोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया एसपी ने उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश भी जारी किया ।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने इस मामले में कड़ा संदेश जारी किया कि यदि भविष्य में कोई भी पुलिस कर्मी भ्रष्टाचार या अनैतिक कार्य में लिफ्त पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
यह कदम पुलिस विभाग में पारदर्शिता एवं ईमानदारी बनाए रखने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि जनता के प्रति पुलिस का जवाब दे ही सर्वोपरि है
भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिससे आम जनता का पुलिस विभाग पर भरोसा कायम रहे।

स्थानीय लोगों ने एसपी साहब के कार्यवाही का सम्मान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *