सुरों के सितारे सीजन 2 की चैम्पियन बनी अंजली कसौधन ,क्षेत्र में हर्ष की लहर
1 min readसुरों के सितारे सीजन 2 की चैम्पियन बनी अंजली कसौधन,क्षेत्र में हर्ष की लहर
बारुन चौराहा निवासी लक्ष्मी शरण कसौधन की पुत्री है अंजली
मिल्कीपुर अयोध्या
मिल्कीपुर क्षेत्र के बारुन चौराहा निवासी लक्ष्मी शरण कसौधन की पुत्री अंजली कसौधन ने अवध धाम महोत्सव में ‘सुरों के सितारे सीजन 2’ का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।अयोध्या जिले के नाका हनुमानगढ़ी के निकट नीलकंठ लान में आयोजित अवध धाम महोत्सव में देर रात फाइनल मुकाबला हुआ।
मुख्य अतिथि हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने गायिका अंजली कसौधन को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया। अपनी सफलता का श्रेय अंजली कसौधन ने अपने माता-पिता और गुरू देव प्रसाद पाण्डेय को दिया। उन्होंने कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन और प्रेरणा के कारण ही वह यह खिताब जीत पाई हैं।
अंजली की इस उपलब्धि पर बारुन चौराहा क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय निवासी मोहम्मद अकरम ने कहा कि अंजली ने पूरे बारुन क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजीत मौर्य, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, शिवराम साहू, रवि साहू, डॉ दुर्गा प्रसाद, संदीप कसौधन, शिवम साहू, संतोष साहू, सुनील पाल, प्रेम जायसवाल, हरबंस यादव, दिनेश यादव, विष्णु गुप्ता, गुड्डू यादव, राजेंद्र यादव, प्रेमचन्द, रामकुमार मोदनवाल, मोहम्मद असलम, राज कुमार गुप्ता, अवधेश कसौधन सहित कई अन्य लोगों ने अंजलि और उनके परिवार को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

