घरेलू कलह के चलते बत्तीस वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
1 min readबांदा

जनपद के थाना चिल्ला अंतर्गत पपरेंदा गांव निवासी 32 वर्षीय प्रकाश चंद्र पुत्र श्यामलाल वर्मा बीते दिनों गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे घरेलू कलह के चलते सल्फास खा लिया परिजनों को पता चलते ही आनन -फाननमें में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया वही बीती शाम करीब 6:00 बजे इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। वही दिवंगत प्रकाश चंद्र के भतीजे अमित वर्मा ने बताया कि मेरा चाचा कृषि विश्वविद्यालय में माली का काम करता था और घरेलू कलह के चलते सल्फास खाकर आत्महत्या कर लिया दिवंगत के केवल एक ही संतान है। करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रकाश चंद्र की शादी हुई थी। थाना प्रभारी चिल्ला अनूप दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह के चलते युवक प्रकाश चंद्र वर्मा द्वारा सल्फास खा लिया गया था और इलाज के दौरान बांदा में मौत हो गई थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।
