सपा नेता मोहित यादव की मां के तेरहवीं संस्कार में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
मिल्कीपुर क्षेत्र के खिहारन गांव निवासी सपा नेता मोहित यादव की मां और ठेकेदार नंदलाल यादव की धर्मपत्नी कलशा देवी के निधन के बाद तेरहवीं संस्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किए और प्रार्थना की।सभा में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, राजनीतिक नेताओं और स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर यादव छोटू, अशोक मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहबलाल यादव, रामबहादुर यादव, ग्राम प्रधान अजीत मौर्य, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, राजेंद्र यादव, वकार अहमद, मोहित यादव, प्रीतम यादव, संग्राम यादव, पूर्व प्रधान विश्राम रावत, चंद्रपाल श्रीवास्तव, सपा नेता रामजी पाल, सुनील पाल, बृजेश यादव, राकेश यादव, देवी पाल, मुलायम सिंह यादव, संतोष यादव, संदीप यादव, रामलाल यादव, देवरिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वादीन यादव समेत सैकड़ो लोग शामिल रहे।

