February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बैंक मैनेजर ने अयोध्या में सरयू नदी में कूदकर दी जान

1 min read
Spread the love

गोंडा के मनकापुर निवासी बैंक मैनेजर ने अयोध्या में सरयू नदी में कूदकर दी जान

परिजनों से फोन पर बात कर भेजी लोकेशन, फिर पुल से लगा दी छलांग

गोंडा। जिले के मनकापुर के जवाहर नगर निवासी और बहराइच में तैनात भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक रामबाबू सोनी (39) ने अयोध्या में सरयू नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने परिजनों से मोबाइल फोन पर बातचीत की और अपनी लोकेशन भेजने के बाद फोन स्विच ऑफ कर दिया। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अयोध्या जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर–अयोध्या हाईवे पर स्थित पुल की है। जानकारी के अनुसार रामबाबू सोनी संदिग्ध परिस्थितियों में पुल पर पहुंचे और वहीं से परिजनों को अपनी लोकेशन भेजी। इसके बाद उन्होंने पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। लोकेशन मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली अयोध्या पुलिस ने खोजबीन शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद देर शाम करीब आठ बजे गोताखोरों की मदद से उनका शव सरयू नदी से बरामद कर लिया गया।
कोतवाली अयोध्या के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि मृतक के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जबकि पीठ पर एक बैग भी लदा हुआ था। प्रारंभिक जांच में मृतक के अवसाद में होने की बात सामने आ रही है, हालांकि आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *