युवक रहस्यमय हालात में लापता, परिवार में मचा कोहराम
1 min readगोंडा।
शहर के राजा मोहल्ला क्षेत्र से एक युवक के गुमशुदा होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि श्रीवास्तव पुत्र सुरेश श्रीवास्तव, निवासी राजा मोहल्ला, गोंडा, बीते कल दोपहर लगभग 3 बजे अपने घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन रवि का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। युवक के अचानक लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई सनी श्रीवास्तव सहित परिजन बेहद चिंतित हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पीड़ित परिवार ने आम जनमानस से रवि श्रीवास्तव के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने या कहीं दिखाई देने पर तुरंत नीचे दिए गए नंबर 8318345020 पर सूचना देने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस से भी मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की जा रही है।

