अज्ञात कारणों से 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
1 min readमिल्कीपुर
अयोध्या
थाना इनायत नगर क्षेत्र अंतर्गत चौकी हैरिंग्टनगंज के बसवार कला गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 14 वर्षीय किशोरी ने कमरे में लगे पंखे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बसवार कला निवासी 14 वर्षीय नैंसी पुत्री मेडई की मां सुबह लगभग 8 से 9 बजे के बीच खेत में काम करने गई थीं। उस समय किशोरी घर में अकेली थी। करीब 10 बजे जब मां खेत से वापस लौटीं तो घर के कमरे में नैंसी को छत के पंखे से लटका हुआ देख वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
ग्रामीणों द्वारा तत्काल चौकी हैरिंग्टनगंज पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आशीष सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और किशोरी को पंखे से नीचे उतारकर मामले की जांच शुरू की। घटना की जानकारी थाना प्रभारी एवं उच्चाधिकारियों को भी दी गई।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले में आगे की जांच जारी है।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम का माहौल बना हुआ

