उन्नाव पीड़िता के आरोपी को जमानत मिलने के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन :- आरती शिवहरे
1 min readजयपुर

महिला कांग्रेस ने उन्नाव पीड़िता के आरोपी को जमानत मिलने के खिलाफ जोरदार पैदल मार्च किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने किया। धौलपुर की जिला अध्यक्ष आरती शिवहरे ने अपनी टीम के साथ इस पैदल मार्च में सहभागिता निभाई।
इस पैदल मार्च में राजस्थान के सभी जिलों से जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी अपनी टीम के साथ महिला शक्ति एकत्रित हुई और सभी ने एकजुट होकर आरोपी को जमानत मिलने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और न्याय की मांग की।
महिला कांग्रेस की धौलपुर जिला अध्यक्ष आरती शिवहरे ने कहा, “ऐसे ही रेपिस्ट घूमते रहेंगे तो बहन, बेटियां एवं महिलाएं कहां सुरक्षित रहेगी? उम्र कैद की सजा पर जमानत से रिहाई पर यह कैसे न्याय है? यह कैसा जस्टिस है? इस न्याय में संघर्ष हमारा ऐसे ही जारी रहेगा। रेपिस्ट को सजा दो!”
उन्होंने आगे कहा, “हम सरकार से मांग करते हैं कि आरोपी को तुरंत जेल भेजा जाए और उसे सख्त से सख्त सजा दी जाए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे।”
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान
