थाना प्रभारी यूपी सिंह पर लगे जातिवाद के आरोपों को बताया गया निराधार
1 min read
मोरवा
मोरवा थाना प्रभारी यूपी सिंह पर लगाए जा रहे जातिवाद के आरोपों को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि, थाना प्रभारी के समर्थकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि ये आरोप निराधार और झूठे हैं।
थाना प्रभारी यूपी सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर सभी वर्गों के लोगों ने उन्हें बधाई दी, जिसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे। समर्थकों का कहना है कि यदि थाना प्रभारी जातिवादी होते, तो समाज के हर वर्ग से उन्हें इस तरह का समर्थन नहीं मिलता।
वहीं, वैश्य समाज और भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह से जुड़े एक विवाद को आधार बनाकर कुछ लोगों द्वारा थाना प्रभारी की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है, ऐसी भी चर्चा सामने आई है।
इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी यूपी सिंह ने स्पष्ट किया कि
“कानून सभी के लिए समान है। दोषी व्यक्ति के विरुद्ध उचित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि
“किसी के दबाव, झूठे आरोप या अफवाहों के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। पुलिस केवल तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर ही काम करती है।”
फिलहाल पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

