उन्नाव मामले में न्याय की मांग एवं कांग्रेस स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
1 min readधौलपुर राजस्थान।
उन्नाव मामले में न्याय की मांग एवं कांग्रेस स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम।
उन्नाव मामले में आरोपियों को जमानत दिए जाने के विरोध में एवं महिलाओं के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह के नेतृत्व में महिला कांग्रेस द्वारा एक शांतिपूर्ण पैदल मार्च का आयोजन किया गया। यह पैदल मार्च पीसीसी, जयपुर मुख्यालय से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक तक निकाला गया, जिसमें महिला कांग्रेस की बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उन्नाव जैसे जघन्य मामले में आरोपियों को जमानत दिया जाना महिलाओं के प्रति अपराधों को बढ़ावा देने वाला है। महिला कांग्रेस इस निर्णय का पुरजोर विरोध करती है और पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग करती है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता स्वीकार्य नहीं है।
इसी क्रम में आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जयपुर मुख्यालय पर कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और संघर्षों को स्मरण किया गया। इस अवसर पर पार्टी के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इन दोनों कार्यक्रमों में
श्रीमती लीना शर्मा
प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस
प्रभारी – कोटा शहर, राजस्थान
ने अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं, कमजोर वर्गों और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।
महिला कांग्रेस ने सरकार से मांग की कि उन्नाव प्रकरण में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित व निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित किया जाए।
महिला कांग्रेस ने यह संकल्प दोहराया कि
नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और न्याय की यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।

