स्थाई गौशाला में गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया
1 min readगौशाला में गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया
ठाकुर सत्येंद्र प्रताप सिंह को गौ रक्षा से जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया
बांदा

तिंदवारी नगर पंचायत द्वारा संचालित स्थाई गौशाला में पहुंचकर गौ माता को गुड़ खिलाकर एवं फूलमाला पहनकर को पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया
इसी दौरान विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा से जिला उपाध्यक्ष ठाकुर सतेंद्र प्रताप सिंह को बनाए जाने पर स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया
कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति तिंदवारी नगर पंचायत द्वारा संचालित स्थाई गौशाला का निरीक्षण किया गया वहां पर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया संभवत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त थी जो भी कमियां थी तिंदवारी नगर पंचायत अध्यक्ष जी को अवगत करा दिया गया
आगे जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि लगातार गौशालाओं की हालत चिंताजनक जिले में जिसको देखते हुए गौ रक्षा समिति के पदाधिकारी के द्वारा लगातार भ्रमण कार्यक्रम लगाए जा रहे हैं जिससे ठंड को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए आग्रह किया जा रहा है जहां पर भी किसी प्रकार की कमी होती है वहां पर जिला प्रशासन को अवगत कराया जाता है
लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती सिर्फ कार्रवाई के नाम पर खाना पूर्ति की जाती है
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा जी तिंदवारी ब्लाक अध्यक्ष रिंकू सिंह उपाध्यक्ष दीपक रजनीश प्रजापति जिला प्रचार मंत्री आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
