मौनी बाबा धाम में भंडारा व मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब भंडारे का ग्रहण रहे प्रसाद
1 min readबाँदा
जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र के सिमौनी गांव मे मौनी बाबा धाम पर आज मंगलवार को भंडारा व मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें श्रद्धालु पहुंच कर पहले भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। जिसमे पुड़ी सब्जी, मालपुआ, जलेबी श्रद्धांलुओं को वितरण किया गया। उसके बाद श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने के बाद मेला परिसर में पहुंचकर जमकर खरीददारी कर रहे है। इनके अलावा कृषि मेला मे किसानों को जैविक खेती करने के बारे मे जागरूक किया है, वही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी कैंप लगाया गया है। ताकि मेला परिसर में किसी की अगर तबीयत गड़बड़ होती है तो स्वास्थ्य मेला पर पहुंचकर उसका इलाज करवाया जाए, वहीं सुरक्षा को देखते हुए चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

