February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सरकारी तालाब पर अवैध कब्ज़ा,घरों का गंदा पानी तालाब में किया जा रहा प्रवाहित अधिकारियों से हुई शिकायत

1 min read
Spread the love

बांदा

उत्तरप्रदेश के बांदा ज़िले की बबेरू तहसील के मुरवल गांव के विनोद सिंह नाम के एक निवासी ने गाटा संख्या 504, जो एक सरकारी तालाब है, के बारे में शिकायत दर्ज कराई है शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ खास लोगों ने तालाब के दक्षिणी किनारे पर पक्के मकान बना लिए हैं, जिससे उन्होंने ज़मीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर लिया है।
गजराज, हरि, रामसरन, श्यामदेव, रामकुमार, शिवकुमार, श्रीराम, मुनुआ तालाब की ज़मीन पर पक्के घर बनाए है इसके अलावा, इन निवासियों पर अपने घर का सारा गंदा पानी सीधे तालाब में डालने का भी आरोप है, जिससे तालाब का पानी बहुत ज़्यादा दूषित हो रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, खुद उनके और अन्य ग्रामीणों द्वारा इन गतिविधियों को रोकने की कोशिशों का विरोध किया गया तो स्थानीय हाथापाई पर उतारू हो गए।

वहीं स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल उठाए गए हैं, क्योंकि मुरवल के ग्राम प्रधान पर आरोप है कि उन्होंने आरोपी पक्षों के साथ आपसी मिलीभगत व सांठगांठ के कारण कोई कार्रवाई नहीं की है।

अधिकारियों से अपील की गई है कि ज़िला प्रशासन और राजस्व विभाग तुरंत हस्तक्षेप करें, सर्वे (नाप) करें और अवैध निर्माणों को हटाकर सरकारी ज़मीन को वापस कब्जा मुक्त किया जाए जिससे उसका सुंदरीकरण हो सके।

हालांकि स्थानीय प्रशासन ने अभी तक शिकायत पर आधिकारिक तौर पर कोई जवाब नहीं दिया है। वहीं जब वहां के लेखपाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है जिसका संज्ञान ले मौके पर जाकर जांच की जाएगी उसके बाद ही कुछ कहां जा सकता है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *