परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा गुलाब बाग चौराहे पर वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर किया सम्मानित, यातायात नियमों का करें पालन
1 min read
धौलपुर राजस्थान ।
सरकार द्वारा मनाई जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जिला कलेक्टर धौलपुर व जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर के दिशा निर्देशन में जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा गुलाब बाग चौराहे पर वाहन चालकों के साथ समझाइश अभियान चलाया गया। जिसमें परिवहन निरीक्षक गौरव सक्सेना द्वारा गुलाब का फूल देकर वाहन चालकों से समझाइश की गई।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि सरकार द्वारा मनाई जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग की ओर से वाहन चालकों के साथ समझाइश अभियान चलाया जा रहा है कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना करें। हमारे द्वारा वैन चालकों को गुलाब का फूल देकर उनके साथ समझाइश की गई। चार पहिया वाहन चालक सदैव सीट बेल्ट का उपयोग करें, निर्धारित क्षमता में वाहन चलाएं तथा क्षमता से अधिक सवारियां ना बैठाए। जिन वाहनों पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं है उन्हें हिदायत दी गई कि वह शीघ्र रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित कराएं अन्यथा उनके खिलाफ चालान की प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रॉलियों के पीछे विभाग की ओर से नंबर अंकित कराए जाने का अभियान शुरू किया जाएगा। गौरव यादव ने कहा कि विभाग सरकार के दिशा निर्देशन में बेहतर कार्य कर रहा है।
इसके अलावा यातायात नियमों की जानकारी को लेकर रथ बाड़ी उपखंड में पहुंच। जहां जगह-जगह जागरूकता रथ में लोगों के बीच समझाइश अभियान चलाया।
परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ बाड़ी उपखंड के प्रमुख चौराहे पर जागरूकता के लिए खड़ा किया गया है।
इसके अलावा विभाग की ओर से यातायात नियमों की अव्हेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है।
ब्यूरो विजय शर्मा राजस्थान

