ग्राम पंचायत अलिहा क्षेत्र बबेरू में हुआ विशाल गौ भंडारा
1 min readबांदा
जनपद के ग्राम पंचायत अलिहा में एक अनोखी पहल शुरू हुई जिसमें श्री ऋतुराज खरे (प्रभारी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बबेरू) की अगुआई में दर्जनों लोगों ने खुद मेहनत करके लगभग ढाई कुंतल आटे की रोटियां बनाई व गुड की व्यवस्था कर गांव के गौशाला में गौ माता की सेवा की गौशाला में लगभग 200 से अधिक गायों को तथा 150से अधिक गौ वंश को रोटियां खिलाकर समाज की गायों के प्रति सेवा हेतु जागरूक किया समाज के हर वर्ग ने इस कार्य की तारीफ की गौ सेवा दल में श्री खरे के अतिरिक्त पंकज सिंह, पुष्पराज सिंह, प्रमोद यादव, बाल गोविंद शुक्ल, प्रदीप सविता, प्रदीप सिंह राठौर, ज्ञान सिंह, कमल शिवहरे,राजा सिंह वादा कुशवाहा सहित दर्जनों गौ सेवक उपस्थित रहे।

