भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन
1 min readबाड़ी धौलपुर

मंडल में भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर एवं राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर मंडल अध्यक्ष बाड़ी शहर बंदना शिवहरे के नेतृत्व में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महाराणा प्रताप स्टेडियम के पास गाडियां लुहार परिवारों के साथ फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर दिनेश मामा, नरेश यादव, रामकुमार कुशवाह,धनंजय शर्मा,श्री निवास मित्तल, सतीश प्रजापति,डॉ जितेन्द्र शर्मा,नाजिया खान,अनिता सिंघल, हिमांशु गर्ग, प्रदीप भारद्वाज, नितिन शर्मा, पुन्नी परमार, , गोविंद मित्तल, मनोज कोली,बनवारी प्रजापति सहित अधिक संख्या में कार्यकर्ता मौजुद रहे।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो
