भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री के रूप मे पाकर धन्य हुआ राजस्थान :- राजवीर सिंह राजावत
1 min readधौलपुर राजस्थान।

राजस्थान भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री के रूप मे पाकर धन्य हुआ, राजवीर सिंह राजावत
आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 को राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन धौलपुर में धूमधाम से मनाया गया जिला चिकित्सालय में आरोग्य शिबिर का शुभारंभ हुआ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर उनके 69 वर्ष पूर्ण होने पर 69 लोगों ने रक्तदान किया जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि राजस्थान ऐसे यशस्वी एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री को पा कर प्रगति के पथ पर चल रहा है, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है कार्यकर्ताओं में बड़े उत्साह के साथ 69 यूनिट रक्त देकर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की है, कार्यक्रम संयोजक वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि रक्तदान जैसी पवन दान पर कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है मैं उनका बहुत-बहुत आभारी हूं और मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना करता हूं कार्यक्रम में धौलपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर शिवकरण कुशवाहा, पूर्व आरपीएससी अध्यक्ष राजस्थान सरकार डॉ आर एस गर्ग, जिला महामंत्री मदन कोली, जिला उपाध्यक्ष मुकेश हनुमानपुरा, जिला उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा, राजा भैया, जिला मंत्री विजय त्यागी, जिला मंत्री हरेंद्र राव, अभिषेक , नीरव, डॉ जयराम, डॉ भानुप्रताप सिंह, सौरभ कुशवाह, जयवीयर, राजकुमार, सुनील, रवि , मीनेश मीना , गगन बघेल, मनोज , नीरज , डॉ रविंद्र , डॉ भरत, नीतेश पाठक कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
ब्यूरो विजय शर्मा
