February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आउट साइड से आ रहे एक ट्रेलर से ऑल्टो कार की टक्कर

1 min read
Spread the love

रायबरेली फोरलेन पर रॉन्ग साइड ट्रेलर से टकराई कार 

हादसे में सीओ चकबंदी मिल्कीपुर के पेशकार अभिनव सिंह व चालक एयरबैग खुलने से बाल बाल बचे

बारुन बाजार अयोध्या

अयोध्या-रायबरेली फोरलेन पर शुक्रवार दिन में 3 बजे एक सड़क दुर्घटना हुई। इनायतनगर थाना क्षेत्र के चमनगंज बाजार में रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रेलर से ऑल्टो कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में सीओ चकबंदी मिल्कीपुर के पेशकार अभिनव सिंह (35) एवं कार चालक दुर्गेश (28) एयरबैग खुलने के कारण बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रेलर से कार की जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर 360 डिग्री घूमकर किनारे जा पहुंची। कार में लगे एयरबैग तुरंत खुल गए, जिससे कार सवार को कोई गंभीर चोटें नहीं आईं।

दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के कारण ट्रेलर का डीजल टैंक फट गया और पूरा डीजल सड़क पर फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही इनायतनगर थाना प्रभारी रतन शर्मा, चौकी प्रभारी बारुन बाजार अविनाश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात को सामान्य कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *