ऑपरेशन मुस्कान के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिसेफ व अन्य संयुक्त टीम द्वारा 10 वर्षों से गुमशुदा नाबालिक बच्चे को उसकी मां को किया गया सुपुर्द
1 min readऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना विशेष किशोर इकाई व मानव तस्करी रोधी पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिसेफ व अन्य संयुक्त टीम द्वारा 10 वर्षों से गुमशुदा नाबालिक बच्चे को उसकी मां को किया गया सुपुर्द
बांदा

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान *“ऑपरेशन मुस्कान”* के क्रम में दिनांक 12.12.2025 को थाना विशेष किशोर इकाई (SJPU), थाना मानव तस्करी रोधी पुलिस (AHTU), चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिसेफ व अन्य संयुक्त टीम द्वारा 10 वर्षों से गुमशुदा नाबालिक बच्चे को उसकी मां को सुपुर्द किया गया है । बालक किशन 06 वर्ष की अवस्था में बच्चा अपनी मां के साथ श्री कामदगिरी परिक्रमा पथ से 2014-15 में लापता हो गया था । मां द्वारा काफी प्रयास किये जाने के बाद भी वह न मिल सका । मटौंध से महोबा जाने वाली रेलवे लाइन के किनारे बच्चे को रेलवे लाइन से जाता देखकर ट्रैकमैन द्वारा डायल 112 को सूचना दि गई पीआरवी द्वारा पूछताछ करते हुए महोबा पुलिस चाइल्ड हेल्पलाइन सेंटर भेजा गया व बच्चे के काउन्सलिंग के दौरान बच्चे द्वारा ग्राम मऊ, थाना मर्का व बबेरु जनपद बांदा का नाम बताया गया । जिसके बाद महोबा पुलिस द्वारा बच्चे को बाल कल्याण समिति जनपद बांदा भेजा गया । पुलिस की विशेष टीमो का गठन कर बच्चे के मां की खोजने का प्रयास किए जाने लगे ।
इसी क्रम में थाना मरका, कोतवाली देहात, कोतवाली नगर व जनपद के अन्य थानों में बच्चे के परिजनो की खोज कि गई साथ ही जनपद चित्रकूट के भी सभी थानों व कामदगिरी परिक्रमा पथ में बांदा पुलिस द्वारा पम्पलेट आदि लगाकर खोज की जा रही थी ।
बच्चे द्वारा खोजबीन के दौरान यह भी बताया गया कि कुछ लोगो द्वारा अपने घर में प्रताडित करते हुए बंधुवा मजदूरी का कार्य कराते थे ।
जिस पर थाना मानव तस्करी रोधी द्वारा मु0अ0सं0 02/25 धारा 137(2)115(2) बीएनएस, 75/79 किशोर न्याय अधिनियम व 16 बंदी श्रम अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया व दिनांक 12.10.2025 को मा0 न्यायालय के समक्ष 04 अभियुक्तों के विरुध्द आरोप पत्र दाखिल किया गया है । बांदा पुलिस द्वारा लगातार प्रयास जा रहे थे कि श्री कामदगिरी परिक्रमा मार्ग के आसपास के लोगो द्वारा बताया गया कि कुछ लोग मजदूरी करने गुजरात भी जाया करते है । संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गुजरात के रहने वाले लोगो से बातचीत करते हुए बच्चे की मां पता लगाने का प्रयास किया जा रहा था ।
करीब 06 माह के कठिन प्रयासों के बाद बच्चे की मां संगीता देवी का पता चलने पर उसको गुजरात से बांदा बुलाया गया । बच्चे को उसकी मां से मिलाया गया ।
बच्चे की मां द्वारा संयुक्त पुलिस टीम का हृदय से धन्यवाद दिया ।
संयुक्त पुलिस टीम का विवरण-
- अखिलेश प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू/एएसजेपीयू
- विजय सिंह प्रभारी निरीक्षक मानव तस्करी रोधी
- रामजीत गौड़ प्रभारी निरीक्षक गुमशुदा सेल/ डीसीआरबी
- राजेश कुमार सैनी मंडलीय तकनीकी सलाहकार, यूनिसेफ
- आकाश यादव परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन
- शिव संपत पर्यवेक्षक चाइल्ड हेल्पलाइन
- उ0नि0 अनिल उपाध्याय
- कां0 प्रशांत यादव
- म0 कां0 स्वेतला मौर्य
- म0 कां0 ज्योति गुप्ता
