ग्रामीण संघ के पत्रकारों ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक को सौंपा
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
ग्रामीण पत्रकारों की लगातार उपेक्षा और सुविधाओं के अभाव को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने अपनी आवाज बुलंद की है। शुक्रवार को संगठन की तहसील इकाई की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई, जिसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष हृदय राम मिश्र ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश तथा जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में तैयार किए गए 7 सूत्रीय मांगपत्र पर विस्तृत चर्चा की गई।

इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित यह 7 सूत्रीय ज्ञापन मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में ग्रामीण पत्रकार मौजूद रहे।
तहसील अध्यक्ष हृदय राम मिश्र ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को न तो उचित सुविधाएं प्राप्त हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक संगठन लगातार पत्रकारों की समस्याओं को उठाता आ रहा है, फिर भी जमीनी स्तर पर पत्रकारों को सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि इन्हीं समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि ग्रामीण पत्रकारों के हित में ठोस नीतियां बनाई जाएं, उन्हें सुरक्षा, मानदेय, बीमा व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि वे निर्भीक होकर अपने दायित्व का निर्वहन कर सकें।
विधायक चंद्रभान पासवान ने पत्रकारों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए अस्सूर्ड किया कि ज्ञापन को उचित माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष हृदय राम मिश्र, बृजेश कुमार उपाध्याय, मनोज मिश्रा, राहुल पांडे,सत्य सत्यनारायण तिवारी, दिनेश कुमार, वेद प्रकाश, भोलानाथ मिश्र, राकेश कुमार मिश्रा, महेंद्र तिवारी, बीपी पांडे, लल्लन तिवारी, शैलेंद्र कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
दिनेश कुमार
