February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बस और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर, बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर घायल

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज अयोध्या

थाना कोतवाली इनायतनगर अंतर्गत हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र के पहाड़ीपुर पधिले फुलवरीयन मोड़ के पास शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे बस और बाइक में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ग्राम पंचायत रेवना के द्वारिका दुबे का पुरवा निवासी राजेंद्र दुबे (65) तथा उनके भाई धर्मेंद्र कुमार दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी हैरिंग्टनगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र दुबे को मृत घोषित कर दिया। घायल धर्मेंद्र दुबे का उपचार अस्पताल में जारी है।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पीआरबी 112 को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल भाइयों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी आशीष सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना में शामिल बस को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अचानक हुए इस सड़क हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *