महिला ने शहर के भीड़भाड़ इलाके में किया आत्मदाह का प्रयास,हालत गम्भीर
1 min readमहिला ने शहर के भीड़भाड़ इलाके में किया आत्मदाह का प्रयास
गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज में की गई भर्ती
चिकित्सकों ने लखनऊ किया रेफर
घटना के बाद सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी
पड़ताल में हो रहे फिल्मी कहानियों जैसे खुलासे
सुल्तानपुर
शहर के गुरु नानक देव मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया अचानक हुई घटना से अफरा तफरी का माहौल हो गया आनन फानन उसे जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुद की निगरानी में चिकित्सकों की सलाह पर मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया.घटना की जानकारी होने के बाद सक्रिय हुई नगर कोतवाली पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी.घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो खबर नवीसो ने भी मामले की सच्चाई जानने की कोशिश की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के किसी गांव की रहने वाली एक महिला अपने पति की मृत्यु के बाद शहर के शाहगंज इलाके में कमरा लेकर रहती थी इस दौरान उसका पंजाबी कॉलोनी के किसी युवक से संबंध हो गया कुछ दिनों तक संबंध चलाने के बाद अचानक पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो युवक के परिवार और उसके बीच कलह शुरू हो गई मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई के बजाय सुलह सपाटे का रास्ता निकाला. इस दौरान इस युवती का एक अन्य युवक के साथ प्रेम संपर्क हो गया फिर युवती ने कथित पहले प्रेमी पर दबाव बनाते हुए अपने विवाह का सारा खर्च वसूल किया और अपने दूसरे प्रेमी के साथ शादी कर निकल गई लगभग डेढ़ वर्ष बीतने के बाद अचानक युवती ने फिर पहले प्रेमी के जीवन मे एंट्री मारी और शादी टूट जाने की बात कहते हुए अपने साथ रखने की जिद करने लगी..इस दौरान विवाद बढ़ा तो महिला ने अपने सहयोगियों की सलाह पर नगर कोतवाली में फिर मुकदमा दर्ज करवा दिया…नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी सतप्रीत सिंह को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया..उक्त केस में जिला सत्र न्यायालय से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ से सतप्रीत सिंह को राहत मिली. जमानत पर बाहर आने की सूचना के साथ सक्रिय हुई पीड़िता ने फिर दबाव बनाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बीते 21 नवंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सतप्रीत व उनकी पत्नी पर मारपीट करने गाली गलौज देने की शिकायत पेश की..महिला रोली श्रीवास्तव की शिकायत पर नगर कोतवाली व शाहगंज चौकी पुलिस जांच कर ही रही थी गुरुवार को इस घटना ने नया मोड़ ले लिया..घटना के बाद नगर कोतवाल धीरज कुमार की सक्रियता से शाहगंज चौकी इंचार्ज वंदना अग्रहरि ने आरोपी सतप्रीत की पत्नी उनके दुकान के नौकर व उनके एक अन्य सहयोगी को पूछताछ के लिए नगर कोतवाली बुलाकर बिठा लिया है.पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर एसओजी टीम भी एक्टिव हो गई है जो आरोपी सतप्रीत की तलाश में है..शाहगंज चौकी इंचार्ज वंदना अग्रहरि ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए पीड़िता के बच्चों को अपने संरक्षण में लेते हुए उनकी व्यवस्था की है वही आरोपी सतप्रीत के दरवाजे पर पुलिस ने ताला डालकर पहरा बिठा दिया है जिले में इस घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है..नगर कोतवाली पुलिस बीते दिनों पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए गए पीड़िता की शिकायती पत्र को आधार बनाकर कार्यवाही में जुटी हुई है.वही लखनऊ में पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है…

