अवैध टैक्सी संचालकों पर दोबारा गिरी गाज़,दूसरे दिन भी चला अभियान, हुई कार्रवाई
1 min readसुल्तानपुर

अवैध टैक्सी संचालकों पर दोबारा गिरी गाज़,दूसरे दिन भी चला अभियान।परिवहन विभाग ने गुरुवार को भी अवैध वाहन संचालन के खिलाफ सख्त रुख बरकरार रखा। पीटीओ शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस व एआरएम की संयुक्त टीम ने पयागीपुर और अमहट चौराहे पर जोरदार चेकिंग अभियान चलाया।कार्रवाई में 2 बसें, 3 एर्टिगा, 1 ऑटो को बंदी किया गया,जबकि कुल 09 वाहनों के विरुद्ध चालान जारी किए गए।
विभाग की यह सख्ती फिलहाल जारी रहने के संकेत, अवैध संचालन करने वालों में हड़कंप।
