फर्जी राजस्थान रोडवेज की बस को किया परिवहन विभाग ने सीज
1 min read
धौलपुर

जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे हैं संघन जांच अभियान के अंतर्गत गुरुवार को परिवहन विभाग की टीम ने फर्जी रूप से निजी बस को राजस्थान रोडवेज की बस जैसा कलर करके चलाने के आरोप में बस को जप्त कर बस को सीज कर दिया गया है। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि परिवहन विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी इस समय राजस्थान रोडवेज की एक बस वहां से गुजरी जिस पर परिवहन विभाग की टीम को उसमें कुछ त्रुटियां नजर आई। धौलपुर से करौली रोड़ पर चलने वाली बस में लिखा था राजस्थान परिवहन से संबंधित जिस पर परिवहन विभाग की टीम ने बस के कागजों की जांच करी तो पाया कि बस राजस्थान रोडवेज की नहीं है बस में मौजूद यात्रियों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि परिचालक में उन्हें टिकट भी नहीं दिया।
परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने कहा कि विभाग जीरो टॉलरेंस के दिशा निर्देशन में कार्य कर रहा है और सरकार के राजस्व को हानि पहुंचाने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। वही परिवहन विभाग द्वारा एवीएम कॉन्वेंट विद्यालय की बस को भी कागज पूरी न होने पर सीज किया गया है। बालवाहिनी के विरुद्ध नियमानुसार चलने एवं बच्चों के सुरक्षित परिवहन का अभियान जारी रहेगा।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान
