February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पार्वती बांध से किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा पर्याप्त पानी,जिला कलक्टर 9 दिसम्बर को नहर में छोड़ा जायेगा पानी

1 min read
Spread the love


धौलपुर, राजस्थान।

पार्वती आंगई बांध जल वितरण समिति की बैठक जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में नहर कोठी बसेड़ी में आयोजित की गई। पार्वती सिंचाई परियोजना के चैयरमेल, जल उपयोक्ता संगमों के अध्यक्षों एवं किसानों के साथ हुई बैठक में पार्वती बांध परियोजना की मुख्य नहर को 9 दिसम्बर मंगलवार को खोलने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में पार्वती बांध में 3902.56 एमसीएफटी पानी उपलब्ध है। जिसमें से डेड-स्टोरेज 435.86 एमसीएफटी है एवं पेयजल हेतु 200 एमसीएफटी है जिसमें से सिंचाई के लिए उपलब्ध पानी की मात्रा 3227.68 एमसीएफटी है। पार्वती बांध की मुख्य नहर को इसकी अधिकतम क्षमता पर संचालित करने पर नहर को कुल 106 दिनों के लिए चलाया जा सकेगा। पार्वती बांध के नहरी तंत्र के मुख्य नहर एवं 49 माईनरों के माध्यम से धौलपुर जिले की कुल 24667 हैक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी। जिला कलक्टर ने किसानों से पानी का सदुपयोग करने एवं कम पानी की पैदावार वाली फसलें करने की सलाह दी। उन्होंने नहर चलने के दौरान सम्बन्धित सहायक एवं कनिष्ठ अभियन्ता सिचाई को निरन्तर मौके पर पहुंचकर जल वितरण की निगरानी के निर्देश दिये। उन्होंने किसानों से जल वितरण व्यवस्था में सहयोग देकर नहरों के अन्तिम छोर तक के किसानों को पानी उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक में उपखण्ड अधिकारी बसेड़ी सुरेन्द्र सिंह, बसेड़ी विधायक संजय जाटव, जिला अध्यक्ष भाजपा राजवीर सिंह राजावत, अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई राजीव अग्रवाल, अधिशाषी अभियन्ता राजकुमार सिंघल, गजेन्द्र सिंह सहित अन्य अध्यक्ष एवं सम्बन्धित विभागीय अधिकारी तथा किसान उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *