February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love


धौलपुर, राजस्थान

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिले में मयूरी विशेष विद्यालय में जिला स्तरीय समारोह का मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एन सोमनाथ के मुख्य आतिथ्य में आयोजन किया गया। जिले में विशेष, योग्यजनों व्यक्तियों एवं संस्थाओं के रूप में विशिष्ट कार्य करने के लिए नीतेश पुत्र देवेन्द्र कुमार एवं प्रज्ञा शर्मा पुत्री अनिल कुमार शर्मा को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने मयूरी सेवा मूकबधिर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी देवेन्द्र सिंह जांगल ने जिले के विशेषयोग्यजनों, मयूरी विशेष विद्यालय के मूकबधिर बच्चो एवं अन्य को विशेष योग्यजनों के लिए विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशेषयोग्यजन समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस मौके पर मयूरी सेवा संस्थान के संस्थापक डॉ. राधेश्याम गर्ग एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिक, विशेष योग्यजन, मयूरी विशेष विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *