February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

SIR फॉर्म को लेकर उठ रही आशंकाओं पर इसौली विधायक ने दिया संदेश, कि यह चुनाव आयोग की सामान्य प्रक्रिया

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

इसौली विधायक ताहिर खान अपने विधानसभा क्षेत्र में

इसौली विधायक ने गांवों का किया दौरा,SIR फॉर्म पर दूर की गलतफहमियां

जल जीवन मिशन की शिकायतों पर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के आदेश

इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने सोमवार को कुड़वार, बरासिन, वल्लीपुर, इब्राहिमपुर, पारा बाजार, रसूलपुर, सैनी, सेमरा और अरवल सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

SIR फॉर्म को लेकर उठ रही आशंकाओं पर उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि यह चुनाव आयोग की सामान्य प्रक्रिया है और इसमें किसी प्रकार की घबराहट की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा,हर हाल में SIR फॉर्म जमा करें,इसमें किसी को डरने की जरूरत नहीं है।विधायक ने बताया कि बीएलओ द्वारा वितरित फॉर्म मतदाता सूची के शुद्धिकरण से जुड़े हैं और पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है।

विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि वे जनता के सुख-दुख में हर समय साथ खड़े हैं।

विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की गुणवत्ता में कोई लापरवाही न हो।

इसी दौरान ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन योजना के तहत बल्दीराय ब्लॉक के चककारी भीट, सेमरा, मोहम्मदपुर काजी और सादुल्लापुर आदि गाँव में पेयजल आपूर्ति न पहुंचने की शिकायत की।

शिकायत मिलते ही विधायक ने उच्च अधिकारियों से बात कर तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *